पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने नवजात बच्ची को जन्म दिया, सचिन को मिली पहली संतान

By RTV News India

Updated on:

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर सुर्खीयों में रहने वाली पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर पांचवीं बार मां बन गई हैं। ‌ इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई। ‌ आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बीते मंगलवार सुबह 4:00 बजे एक नवजात शिशु को सीमा भाभी ने जन्म दिया है।

उनके फॉलोअर को इस बात से लेकर बहुत खुशी होगी की मां और बच्चे दोनों इस समय स्वस्थ हैं। ‌ पाकिस्तानी भाभी सीमा के प्रेम और संघर्ष की कहानी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी रहने वाली सीमा भाभी के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फॉलोअर हजारों की तादाद में है। ‌

इस खबर के बाद फिर चर्चा में आ गई हैं। ‌ मीडिया खबरों के अनुसार सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल उनके पति सचिन ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। ‌ अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सुबह 4:00 बजे उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। ‌ इस खबर को सुनकर परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश हुए। ‌ खबरों के मुताबिक अभी उनकी बेटी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि खबर आ रहा है कि एक पारिवारिक समारोह के दौरान ही बच्ची का नामांकरण किया जाएगा। ‌

सीमा हैदर की बच्ची को दिलाएंगे भारत की नागरिकता

जानकारी के अनुसार सीमा हैदर के अधिवक्ता और मुंह बोले भाई पहले ही यह बात कहा था कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे। जबकि आपको बता दे कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्ऊ की रहने वाली है। ‌ मजेदार बात यह है कि 2023 में इनलीगल तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थी। ‌ फिर इसके बाद अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा पर आकर बस गई। ‌

इस तरह से अवैध रूप से भारत आने पर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में एक कानूनी बहस शुरू हो गई। लेकिन इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा हैदर के पहले से चार बच्चे हैं। ‌ ये बच्चे उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्चे उनके परिवार की पांचवीं संतान है। ‌

Related Post

Leave a Comment