UP Board Result 2025: सभी छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगा रिजल्ट

By RTV News India

Published on:

---Advertisement---

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश राज्य में बोर्ड परीक्षा 2025 (हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2025 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च से आरंभ हो गई है और इसे 2 अप्रैल 2025 तक सम्पन्न कर लिया जाएगा। इसके पश्चात ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित समस्त जानकारी नीचे देखी जा सकती है।

यू पी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के सफलतापूर्वक समापन के साथ, मूल्यांकन प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। इसके बाद, परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया के 10 से 15 दिनों के भीतर घोषित किए जाएंगे। यह संभावना है कि यूपी बोर्ड परिणाम 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 के बीच दोपहर 2:00 बजे के बाद घोषित किए जाएंगे।

UP Board Result 2025

यह ध्यान देने योग्य है कि विभाग द्वारा अभी तक यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया के रुझान को देखते हुए, यह संभावना है कि यूपी बोर्ड 2025 का परिणाम अप्रैल माह में घोषित किया जाएगा।

UP BOARD RESULT 2025 10th

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम 15 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

12th Result 2025 Up board

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी दसवीं के रिजल्ट के साथ 15 अप्रैल के बाद ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन माध्यम से घोषित होगा। परिणाम घोषित होने के पर UP Board Result 2025 Check करने का सीधा लिंक नीचे तालिका में उपलब्ध कर दिया जाएगा

यूपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें

यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के लिए लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर सावधानी से भरें हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Comment